मुंबई के पास हुए कार हादसे में साइरस मिस्त्री के अलावा और कौन लोग सवार थे?

टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का मुंबई के पास कार हादसे में निधन हो गया। बकौल पुलिस, कार में 4 लोग थे और ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की शीर्ष डॉक्टर अनाहिता पंडोले कार चला रही थीं। हादसे में जेएम फाइनेंशियल प्राइवेट इक्विटी के सीईओ डेरियस पंडोले और अनाहिता घायल हुईं जबकि जहांगीर पंडोले नामक शख्स की मौत हो गई।