मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लगेगी सचिन तेंदुलकर की आदमकद प्रतिमा; उन्होंने दी प्रतिक्रिया
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी और उनके 50वें जन्मदिन पर या विश्व कप 2023 के दौरान इसका अनावरण किया जाएगा। इस पर सचिन ने कहा, "मेरे लिए यह सुखद आश्चर्य है...मेरा करियर यहीं से शुरू हुआ था...मेरे करियर का सबसे अच्छा पल यहीं आया था...जब हमने 2011 विश्व कप जीता था।"