inshorts

मुंबई के शक्ति मिल्स गैंगरेप केस में एचसी ने तीन दोषियों की सज़ा-ए-मौत को उम्रकैद में बदला

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई के शक्ति मिल्स गैंगरेप केस (2013) में निचली अदालत द्वारा तीन दोषियों को सुनाई गई सज़ा-ए-मौत रद्द कर दी है और उन्हें उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। गौरतलब है कि 2013 में 22-वर्षीय फोटो जर्नलिस्ट ने एक नाबालिग समेत 5 लोगों के खिलाफ सुनसान मिल परिसर में गैंगरेप करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।