मुंबई के शख्स पर पत्नी ने लगाया जबरन अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
मुंबई में 30-वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ जबरन अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पति पर दहेज के लिए पिछले 2-वर्षों से उसे और उसके परिवार को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।