मुंबई के होटल में खाना खा रहे 57 वर्षीय आईएएस अधिकारी हुए बेसुध, मौके पर हुई मौत
मुंबई पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एक 57 वर्षीय आईएएस अधिकारी की होटल में खाना खाने के दौरान मौत हो गई। एक अधिकारी के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में सचिव के पद पर तैनात प्रशांत दत्तात्रेय नवघरे में खाना खाते समय एलर्जी जैसे लक्षण दिखे और वह बेसुध हो गए। पुलिस ने ऐक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है।