inshorts

6-वर्षीय बच्ची का मुंबई जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में 25 साल के शख्स ने किया रेप

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) से मुंबई जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में 6-वर्षीय बच्ची का रेप करने के आरोप में 25-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जनरल कंपार्टमेंट में सफर कर रही पीड़िता और उसका परिवार घटना के समय सो रहा था। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भागकर टॉयलेट में छिप गया जिसे सह-यात्रियों की मदद से पकड़ लिया गया।