मुंबई पुलिस को परमाणु बम की धमकी देने वाला आरोपी शख्स एमपी में हिरासत में लिया गया
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में एक शख्स को मुंबई पुलिस को कथित तौर पर 'परमाणु बम' की धमकी देने के लिए हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पुलिस से फोन कर कहा कि वह सेना से है और मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला रेलवे स्टेशन, शाहरुख खान के बंगले के पास आदि स्थानों पर 'परमाणु बम' से हमला होगा।