मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया लैब ने पिछले एक साल में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के 45,000 भड़काऊ, संवेदनशील और आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की और अफवाहें फैलाने को लेकर 12 एफआईआर दर्ज कीं। इनमें से 26,825 पोस्ट हटा दिए गए हैं। एक अधिकारी के अनुसार, 41,081 भड़काऊ पोस्ट सांप्रदायिक मिलीं जिनमें से कई सांप्रदायिक अशांति पैदा कर सकती थीं।