मुंबई पुलिस ने कार में सीट बेल्ट न पहनने के प्रभाव दिखाने वाला वीडियो किया शेयर
मुंबई पुलिस ने कार में सीट बेल्ट लगाकर बैठने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सीट बेल्ट लगाने से गाड़ी के अंदर बैठे डमी बचते हुए नज़र आ रहे हैं। दरअसल, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साइरस मिस्त्री ने कार में सीट बेल्ट नहीं पहनी थी।