मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस ने बच्चों को बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांबे में फर्ज़ी नर्सिंग होम चलाया जा रहा है जहां बिना दस्तावेज़ के एक बच्चे को ₹5 लाख में महिला को बेचा गया है। बकौल अधिकारी, बच्चे को बरामद कर लिया है।