मुंबई पुलिस ने बताया है कि 'बुल्ली बाई' ऐप मामले में मुख्य आरोपी महिला को उत्तराखंड से हिरासत में लिया गया है जो ऐप से संबंधित तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी। बकौल पुलिस, अन्य आरोपी 21-वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की पहचान विशाल कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं।