मुंबई पुलिस ने सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इंस्टाग्राम पर दक्षिण कोरियाई शो 'स्क्विड गेम' के 'रेड लाइट, ग्रीन लाइट' गेम को दर्शाता हुआ एक क्लिप शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आप सड़क पर अपने गेम के खुद ही 'फ्रंटमैन' हैं...आप खुद ही खुद को खत्म होने से बचा सकते हैं...रेड लाइट पर रुकना चाहिए।"