कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत के करीब 10 महीने बाद मुंबई ने 100% वयस्कों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाने का लक्ष्य शनिवार को हासिल कर लिया। बकौल कोविन डैशबोर्ड, मुंबई की लक्षित वयस्क आबादी 92,36,546 थी और शनिवार तक शहर में 92,39,902 पहली डोज़ दे दी गई थीं। शहर में 59,83,452 वयस्कों को दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।