मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी देने के मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर शहर में 26/11 जैसा हमला करने को लेकर धमकी भरे मेसेजेस मिलने के मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है और जांच के लिए एजेंसियों को सूचित किया गया है।