मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने बताया है कि 28 अक्टूबर से मुंबई में 100 फीसदी लोकल ट्रेनें फिर से चलने लगेंगी। मध्य रेलवे 1,774 और पश्चिम रेलवे 1,367 लोकल ट्रेनों का संचालन करेगा। आधिकारिक रिलीज़ के मुताबिक, आम लोगों के लिए यात्रा से संबंधित सभी नियम पहले की तरह ही बरकरार रहेंगे।