मुंबई के करी रोड इलाके में शुक्रवार को 60-मंज़िला इमारत की 19वीं मंज़िल पर आग लग गई। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स बालकनी से लटका हुआ और फिर नीचे गिरता हुआ दिख रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी मौत हो गई है। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है।