inshorts

मुंबई में 7 जनवरी तक चार या उससे अधिक लोगों के जुटने पर लगाई गई रोक

कोविड-19 केस बढ़ने के बीच मुंबई में 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक धारा 144 (चार या उससे अधिक लोगों के जुटने पर रोक) लगा दी गई है। पुलिस ने रेस्टोरेंट, होटल, बार, पब, रिज़ॉर्ट, क्लब समेत किसी भी खुले या बंद स्थान पर 7 जनवरी तक नए साल का जश्न मनाने पर रोक लगा दी है।