inshorts

मुंबई में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या हुई 3, मृतकों के परिवार को ₹5 लाख देगी राज्य सरकार

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, कुर्ला (मुंबई) में 4-मंज़िला इमारत ढहने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। गौरतलब है, 20 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। महाराष्ट्र के मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिवार को ₹5 लाख देगी और घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।