भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बुधवार को टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका के खिलाफ 6 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। वह पेसर सौरभ नेत्रवलकर की गेंद पर हरमीत सिंह के हाथों कैच आउट हुए। गौरतलब है, इस डिसमिसल में रोहित समेत शामिल सभी 3 क्रिकेटर मुंबई में एक ही क्लब (पय्याडे) के लिए खेल चुके हैं।