मुंबई में एक ही दिन में 93 पुलिसकर्मी मिले कोविड-19 से संक्रमित
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई में कम-से-कम 93 पुलिसकर्मी एक ही दिन में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। बकौल अधिकारी, गुरुवार को सामने आए ताज़ा मामलों के बाद शहर के पुलिस विभाग में दर्ज किए गए कुल कोविड-19 मामलों की संख्या 9,657 हो गई है जबकि 123 पुलिसकर्मियों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है।