हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को ऑटो में सवार मॉर्गन स्टेनली के वाइस प्रेसिडेंट सुधांशु निवसरकर का मोबाइल एक स्नैचर ने छीन लिया लेकिन निवसरकर ने उसे पकड़ लिया। निवसरकर उस समय गोरेगांव के हब मॉल से अपने घर जा रहे थे और स्नैचिंग के बाद वह स्नैचर के पीछे भागे। स्नैचर से मोबाइल बरामद किया गया है।