मुंबई के मलाड में एक महिला को कोन वाली आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली मिली है और यह आइसक्रीम उसने ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाई थी। महिला ने मलाड थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उंगली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।