मुंबई में कोविड-19 के 20000 से अधिक केस दर्ज, धारावी में एक दिन की सर्वाधिक बढ़ोतरी दर्ज

बीएमसी ने गुरुवार को बताया कि मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 20,181 नए केस और 4 मौतें दर्ज हुईं। बकौल बीएमसी, धारावी में कोविड-19 के 107 मामले दर्ज हुए जो सर्वाधिक दैनिक बढ़ोतरी है। मुंबई में नए मामलों में 85% मरीज़ों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं और 24 घंटे में 2,837 मरीज़ ठीक हुए।