मुंबई में कोविड-19 के 282 मरीज़ों में से 55% ओमीक्रॉन से संक्रमित पाए गए: बीएमसी

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुताबिक, मुंबई में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए कोविड-19 संक्रमितों के सैंपल्स में से 55% ओमीक्रॉन वैरिएंट के पाए गए हैं। यह परिणाम 7वें जीनोम सीक्वेंसिंग के अनुसार हैं जिसमें 282 सैंपल्स का टेस्ट किया गया। इनमें से 156 ओमीक्रॉन से, 89 (32%) डेल्टा डेरिवेटिव और 37 (13%) डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित पाए गए।