inshorts

मुंबई में कोविड-19 के 3,671 नए मामले आए सामने, बुधवार की तुलना में 46% बढ़े केस

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,671 नए मामले आए जबकि 371 लोग इस संक्रमण से रिकवर हुए। मुंबई में बुधवार के 2,510 नए केस की तुलना में गुरुवार को सामने आए मामलों में करीब 46% की वृद्धि दर्ज की गई। शहर में इस दौरान संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।