inshorts

मुंबई में कोविड-19 के चलते गणेशोत्सव के दौरान 10-19 सितंबर तक लागू होगी धारा 144

मुंबई पुलिस ने कोविड-19 के मद्देनज़र शहर में गणेशोत्सव के दौरान 10-19 सितंबर तक धारा 144 लागू करने का ऐलान किया है जिसके तहत एक जगह पर 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक रहेगी। पुलिस के आदेशानुसार, गणेशोत्सव के दौरान शोभायात्राओं की अनुमति नहीं होगी। गौरतलब है, कई मंडपों ने ऑनलाइन दर्शन सेवा शुरू की है।