मुंबई में 'क्राइम पेट्रोल' से प्रेरित होकर मंदिर से सोना-चांदी चुराने को लेकर शख्स अरेस्ट
मुंबई (महाराष्ट्र) में जैन मंदिरों से सोने व चांदी की चीज़ें चुराने के आरोप में पुलिस ने 53 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार कर उससे ₹5.3 लाख का सामान ज़ब्त किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने चोरी करने के लिए टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' के एक एपिसोड से प्रेरणा लेने की बात स्वीकार की है।