मुंबई में क्रूज़ पर एनसीबी की कार्रवाई के बाद क्रूज़ कंपनी कॉर्डेलिया ने दिया स्पष्टीकरण

मुंबई में क्रूज़ रेव पार्टी पर छापेमारी के बाद क्रूज़ कंपनी कॉर्डेलिया क्रूज़ेज़ के सीईओ योर्गेन बेलम ने कहा है कि एनसीबी को कुछ यात्रियों के लगेज में ड्रग्स मिले थे। उन्होंने कहा, "इन सवारियों को कॉर्डेलिया ने फौरन उतार दिया था। इसके कारण क्रूज़ को निकालने में देरी हुई।" बतौर रिपोर्ट्स, इसमें क्रू का कोई सदस्य लिप्त नहीं था।