inshorts

मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान 3 लड़के डूबे, 2 अन्य को बचाया गया

दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, मुंबई के वर्सोवा बीच इलाके में गणपति विसर्जन के दौरान 3 लड़के समुद्र में डूब गए हैं जबकि 2 अन्य लड़कों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया, "लाइफगार्ड और फ्लड रेस्क्यू टीम के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के लिए फ्लड लाइट और बोट का इस्तेमाल कर रहे हैं।"