मुंबई में गिरी होर्डिंग से हुई 17 लोगों की मौत की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी
घाटकोपर (मुंबई) में पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से हुई 17 लोगों की मौत की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है जिसमें 6 अधिकारी शामिल हैं। एसआईटी ने मामले के मुख्य आरोपी होर्डिंग की एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर भावेश प्रभुदास भिंडे के आवास की जांच कर महत्वपूर्ण दस्तावेज़ ज़ब्त किए हैं।