मुंबई में चट्टान पर पति के साथ बैठकर वीडियो बनवाते समय समुद्र की लहर में बह गई महिला
मुंबई के बांद्रा में समुद्र किनारे एक चट्टान पर पति के साथ बैठकर वीडियो बनवा रही एक 32-वर्षीय महिला तेज़ लहर में बह गई जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला के बच्चे 'मम्मी मम्मी' चीखते सुनाई दे रहे हैं। घटना में महिला की मौत हो गई जबकि लोगों ने महिला के पति का पैर पकड़कर उसे बचा लिया।