मुंबई में जेजे अस्पताल के 61 रेज़िडेंट डॉक्टर हुए कोविड-19 से संक्रमित: एमएआरडी
महाराष्ट्र असोसिएशन ऑफ रेज़िडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने बुधवार को बताया कि मुंबई में जेजे अस्पताल के 61 रेज़िडेंट डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। एमएआरडी के अध्यक्ष डॉ. अविनाश दहीफले ने कहा कि इसके कारण मरीज़ों की देखभाल प्रभावित होने की संभावना है। गौरतलब है कि मुंबई में मंगलवार को कोविड-19 के 10,860 नए मामले दर्ज किए गए थे।