inshorts

मुंबई में ट्रैफिक जाम की वजह से होते हैं 3% तलाक: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम की पत्नी

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शनिवार को कहा कि मुंबई में करीब 3% तलाक ट्रैफिक जाम की वजह से होते हैं। उन्होंने कहा, "ट्रैफिक की वजह से लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते।" बकौल अमृता, "मैं...सामान्य नागरिक की तरह कह रही हूं...बाहर निकलती हूं तो गड्ढों और जाम जैसी समस्याएं देखती हूं।"