मुंबई में डीज़ल की कीमत हुई ₹100 प्रति लीटर के पार, महानगरों में सबसे अधिक

लगातार पांचवें दिन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद शनिवार को मुंबई डीज़ल की कीमत ₹100 प्रति लीटर वाला देश का पहला महानगर बन गया। मुंबई में डीज़ल अब ₹100.29/लीटर है जबकि पेट्रोल भी ₹109.83/लीटर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है। ​इस सप्ताह की शुरुआत में हैदराबाद और भोपाल में डीज़ल की कीमत ₹100 प्रति लीटर पहुंच चुकी थी।