मुंबई में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत दर्ज, जुलाई में हुई थी महिला की मौत
बीएमसी के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख डॉ. मंगला गोमारे ने बताया कि मुंबई में कोविड-19 के डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत दर्ज की गई है। बकौल गोमारे, 27 जुलाई को संक्रमण से मरने वाली 63-वर्षीय महिला की जीनोम सीक्वेंस रिपोर्ट में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट से यह दूसरी मौत है।