मुंबई के बांद्रा पूर्व में शुक्रवार तड़के बीकेसी मेन रोड और सांता-क्रूज़-चेंबूर लिंक रोड के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि घटना में 14 लोग घायल हुए और सभी की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि घटना में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और कोई भी लापता नहीं है।