मुंबई में नूडल्स खिलाने के बहाने घर बुलाकर शख्स ने 7 साल से कम की 3 बहनों का किया यौन शोषण

मुंबई (महाराष्ट्र) के भायखला से मंगलवार को एक 42-वर्षीय शख्स को 3 बहनों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बिहार निवासी बच्चियों की मां ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने नूडल्स खिलाने के बहाने बच्चियों को घर बुलाया था। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़ित बच्चियों की आयु 4, 5 और 7 साल है।