मुंबई में पिछले 24 घंटों में 10,000 से अधिक केस आए सामने, 89% मरीज़ एसिम्पटोमैटिक

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 10,860 नए मामले सामने आए जो कल रिपोर्ट हुए मामलों से 34% अधिक हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई जबकि 89% मरीज़ों में लक्षण नहीं दिखाई दिए। मुंबई में कोविड-19 से ठीक होने की दर 92% है।