मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,661 नए मामले मिले; 11 संक्रमितों की हुई मौत

मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,661 नए मामले सामने आए जबकि 11 संक्रमितों की मौत हो गई। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, नए मरीज़ों में से 84% एसिम्पटोमैटिक (बिना लक्षण वाले) हैं और जान गंवाने वाले 11 में से 10 मरीज़ को-मॉर्बिड (अन्य बीमारियों से ग्रस्त) थे। वहीं, इस दौरान मुंबई में 21,474 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए।