inshorts

मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,700 नए मामले मिले, 5 मरीज़ों की मौत

मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,700 नए मामले सामने आए और 5 मौतें दर्ज हुई हैं। इस दौरान पॉज़िटिविटी रेट 12.65% हो गया है। बीएमसी की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 12,043 से बढ़कर 12,727 हो गई। वहीं, इस अवधि में 2,082 मरीज़ कोविड-19 से ठीक हुए हैं।