बीएमसी ने बुधवार को बताया कि मुंबई में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 629 नए मामले दर्ज हुए। बतौर रिपोर्ट, 14 जुलाई 2021 के बाद यह अब तक की सर्वाधिक एकदिनी वृद्धि है। बीएमसी के अनुसार, इस दौरान 540 मरीज़ संक्रमण से ठीक हुए जबकि 7 मरीज़ों की मौत हुई और मुंबई में कोविड-19 के 4,519 सक्रिय मामले हैं।