मुंबई में फ्लैट के लोगों को आग को लेकर अलर्ट करने के दौरान 19वें तल से गिरा था गार्ड

मुंबई में अरुण नामक सिक्योरिटी गार्ड 60-मंज़िला इमारत के फ्लैट से धुआं निकलता देख 19वीं मंज़िल पर गया था और फ्लैट के लोगों को आग को लेकर अलर्ट करने के दौरान बालकनी से नीचे गिरा था। एक अधिकारी के अनुसार, "फंसने पर बचने के लिए वह बालकनी में गया...रेलिंग से पकड़ छूटने से पहले कुछ मिनट लटका रहा।"