मुंबई में शनिवार को एक बहु-मंज़िला इमारत की तीसरी मंज़िल में आग लगने के बाद एक महिला बालकनी से नीचे कूद गई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वहीं, आग लगने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की कम-से-कम 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।