मुंबई में भारी बारिश के बीच स्विगी का एक डिलीवरी बॉय घोड़े पर बैठकर ऑर्डर पहुंचाने गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूज़र्स ने डिलीवरी बॉय के ऑर्डर डिलीवर करने के इस समर्पण को लेकर उसकी तारीफ की और एक यूज़र ने लिखा, "मैं इसे ही शाही डिलीवरी कहूंगा।" अन्य ने लिखा, "यह काफी अनोखा है।"