मुंबई में मेडिकल कॉलेज के 23 छात्र कोविड-19 संक्रमित, सभी लगवा चुके हैं टीके की 1 खुराक

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया है कि केईएम हॉस्पिटल और सेठ गोरधनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले एमबीबीएस के 23 छात्रों को कोविड-19 संक्रमित पाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी 23 छात्र कोविड-19 वैक्सीन की कम-से-कम 1 खुराक लगवा चुके हैं। उन्होंने कॉलेज में आयोजित किसी सांस्कृतिक या खेल आयोजन से संक्रमण फैलने की आशंका जताई।