मुंबई में रेलवे ने टिकट चेकर्स को दिए बॉडी कैमरे, क्यूआर कोड के ज़रिए ले सकेंगे जुर्माना

सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि टिकट चेकिंग में पारदर्शिता लाने के लिए मुंबई लोकल ट्रेनों के कुछ टिकट चेकर्स को पायलट प्रोजेक्ट के तहत बॉडी कैमरा व जुर्माना स्वीकार करने के लिए क्यूआर कोड की सुविधा दी गई है। बकौल अधिकारी, 50 टिकट चेकर्स को करीब 20-घंटे तक की रिकॉर्डिंग स्टोरेज वाले बॉडी कैमरे दिए गए हैं।