मुंबई में लोकल ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, घटना में कोई हताहत नहीं

सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, खारकोपर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले मंगलवार को मुंबई में बेलापुर-खारकोपर लोकल ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने बताया कि घटना सुबह 8:46 पर हुई व हादसे में किसी यात्री के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। हादसे के बाद बेलापुर-खारपोकर लाईन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है।