मुंबई में विपक्षी दलों की रैली में उद्धव ने पुतिन का नाम लेकर की बीजेपी की आलोचना
मुंबई में रविवार को विपक्षी दलों की रैली में शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बीजेपी की आलोचना करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम लिया। उद्धव ने कहा, "रूस में पुतिन चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उनके सामने कोई भी उम्मीदवार नहीं है। वे (बीजेपी) भारत में ऐसी ही स्थिति बनाना चाहते हैं।"