मुंबई में विमान से टकराकर 36 फ्लेमिंगो की हुई मौत, विमान को हुआ नुकसान

मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को एक विमान से टकराकर कम-से-कम 36 फ्लेमिंगो की मौत हो गई और विमान को भी भारी नुकसान हुआ है। घाटकोपर के लक्ष्मी नगर में पक्षियों के शव बिखरे मिले थे। नेचर कनेक्ट फाउंडेशन के निदेशक बीएन कुमार के अनुसार, वन विभाग को सूचित किया गया है और उन्होंने अधिकांश शवों को इकट्ठा कर लिया है।

Load More