मुंबई पुलिस ने कमरुद्दीन अंसारी नामक शख्स पर अपनी 5 माह की गर्भवती पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में केस दर्ज किया है। 22 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति और ससुराल वाले उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। पुलिस ने शख्स के भाई व मां पर भी केस दर्ज किया है।